Oppo Reno 16 की ग्लोबल एंट्री जल्द: BIS वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, 200MP कैमरा और 80W चार्जिंग के साथ मचाएगा धूम
Oppo Reno 16 launch date in India : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Oppo Reno 16 को 25 मई को चीन में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चीनी समयानुसार यह लॉन्चिंग शाम 6 बजे होगी। लेकिन इस लॉन्च से पहले ही ग्लोबल टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। ओप्पो ने इस फोन को भारत और यूएई जैसे बड़े बाजारों के इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर करा लिया है। लीक रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन डेटाबेस से साफ है कि यह फोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है। इस बार कंपनी अपने यूज़र्स के लिए बेहद खास 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सुपरफास्ट चार्जिंग जैसे हैवी फीचर्स लेकर आ रही है।
ऐसे में इस लिस्टिंग के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि कंपनी ने भारत में इसे लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, ओप्पो इंडिया ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जानकारों का मानना है कि जून के महीने में यह फोन भारत में कदम रख सकता है।
BIS लिस्टिंग से मिला बड़ा हिंट, भारत में जल्द होगा धमाका
Oppo Reno 16 के ग्लोबल वेरिएंट को भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS वेबसाइट पर देखा गया है। डेटाबेस पर यह स्मार्टफोन CPH2865 मॉडल नंबर के साथ 15 मई को लिस्ट हुआ है। भारत में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बेचने के लिए BIS सर्टिफिकेशन जरूरी होता है।