Realme P4R 5G : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ जल्द दस्तक देगा रियलमी का नया धमाका

रियलमी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि कंपनी भारत में अपनी लोकप्रिय 'पी सीरीज' का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन 'Realme P4R 5G' शामिल होगा। कंपनी ने घोषणा की है कि यह फोन इसी महीने यानी जून 2026 में भारतीय बाजार में कदम रखेगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी लॉन्च की सटीक तारीख और अन्य तकनीकी विवरणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फोन के बाजार में आने से पहले ही एक ताजा लीक ने इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो लंबे बैटरी बैकअप और गेमिंग जैसे भारी कामों के लिए फोन की तलाश कर रहे हैं।
स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने इसमें 5300mm2 का एयरफ्लो वैपर कूलिंग चैंबर भी दिया है। यह फीचर भारी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा, जिससे परफॉर्मेंस में कोई रुकावट नहीं आएगी।
लीक में खुली रियलमी पी4आर की कीमत और वेरिएंट्स
हाल ही में एक टिपस्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस आगामी फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें साझा की हैं। इस बॉक्स पर छपी एमआरपी (MRP) से कई बड़े खुलासे हुए हैं। फोन के बॉक्स पर एमआरपी 44,999 रुपये लिखी गई है। यह कीमत 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की है। जानकारों का मानना है कि चूंकि यह एमआरपी है, इसलिए वास्तविक बिक्री के दौरान इसकी कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में 4GB और 6GB रैम के विकल्पों के साथ पेश कर सकती है।बैटरी और कूलिंग पर खास ध्यान
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरहाउस बैटरी है। लीक के अनुसार, रियलमी पी4आर को 8000mAh की विशाल बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इतनी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने इसमें 5300mm2 का एयरफ्लो वैपर कूलिंग चैंबर भी दिया है। यह फीचर भारी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा, जिससे परफॉर्मेंस में कोई रुकावट नहीं आएगी। 