गेमिंग की दुनिया में तहलका: RedMagic 11S Pro और 11S Pro+ हुए लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स
RedMagic 11S Pro price : मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए रेड मैजिक ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में दो नए स्मार्टफोन, RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+ लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन हाई-एंड गेमिंग के लिए तैयार किए गए हैं, जिनमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनका इनविजिबल यानी स्क्रीन के नीचे छिपा हुआ सेल्फी कैमरा है, जो यूजर्स को बिना किसी रुकावट के फुल-स्क्रीन व्यू देता है।
बैटरी की बात करें, तो RedMagic 11S Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है, जबकि Pro+ मॉडल में 7500mAh की बैटरी है जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
गेमिंग कंसोल जैसा अनुभव
रेड मैजिक ने इस नई सीरीज को खास गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया है। फोन के साइड फ्रेम पर शोल्डर ट्रिगर बटन दिए गए हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। ये बटन किसी भी पोर्टेबल गेमिंग कंसोल जैसा अहसास कराते हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें नया AquaCore लिक्विड-कूलिंग सिस्टम और 13,000mm² का वेपर चैंबर दिया गया है। कंपनी ने फोन के अंदर 24,000RPM की रफ्तार से घूमने वाला फैन भी लगाया है, जो हीट को तेजी से बाहर निकालने में मदद करता है।परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की ताकत
इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ RedCore R4 गेमिंग चिप भी मिलती है, जो टच रिस्पॉन्स और ग्राफिक्स को और बेहतर बनाती है। दोनों मॉडल्स में 6.85-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। गेमिंग के दौरान बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU दिया गया है। ये फोन Android 16 पर आधारित RedMagic OS 11 पर काम करते हैं।कैमरा और बैटरी लाइफ
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन OIS कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। इसके अलावा, स्क्रीन के नीचे छुपा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इन फोन्स को एक प्रीमियम और क्लीन लुक देता है।
बैटरी की बात करें, तो RedMagic 11S Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है, जबकि Pro+ मॉडल में 7500mAh की बैटरी है जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 