Xiaomi 17 Ultra की कीमत लीक, इंटरनेशनल मार्केट में इतना हो सकता है दाम
What is the price of Xiaomi 17 Ultra in India : Xiaomi एक बार फिर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों में है। कंपनी का Xiaomi 17 Ultra, जिसे दिसंबर में चीन में पेश किया गया था, अब बहुत जल्द इंटरनेशनल बाजारों में एंट्री कर सकता है। भारत भी उन देशों में शामिल हो सकता है जहां यह फोन लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले इसकी कीमत, बैटरी और डिजाइन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं, जिनसे साफ है कि Xiaomi इस बार प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी तैयारी के साथ उतरने वाला है।
इंटरनेशनल मार्केट में ज्यादा कीमत होने की वजह टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और अलग-अलग बाजारों की लागत हो सकती है। Xiaomi आमतौर पर किफायती स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, लेकिन अल्ट्रा सीरीज में कंपनी सीधे तौर पर Samsung और Apple जैसे ब्रांड्स को टक्कर देती है, इसलिए कीमत भी उसी स्तर की रखी जाती है।
इंटरनेशनल वर्जन का डिजाइन और लीक हुई तस्वीरें
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर अभिषेक यादव ने Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वर्जन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर से पता चलता है कि फोन का डिजाइन काफी हद तक चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसा ही रहेगा। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दी गई है और चारों तरफ पतले बेज़ेल्स नजर आते हैं। फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है, जो आजकल प्रीमियम स्मार्टफोन्स में आम हो चुका है। डिजाइन के मामले में Xiaomi ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के बजाय उसी स्टाइल को आगे बढ़ा रहा है, जो उसके अल्ट्रा सीरीज के यूजर्स को पहले से पसंद आ रहा है। इससे साफ है कि कंपनी अपने भरोसेमंद डिजाइन फॉर्मूले पर कायम रहना चाहती है।बैटरी में हो सकता है थोड़ा बदलाव
बैटरी को लेकर इंटरनेशनल और चाइनीज वर्जन में फर्क देखने को मिल सकता है। चीन में लॉन्च हुए Xiaomi 17 Ultra में 6,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स इंटरनेशनल मार्केट में नियमों और सर्टिफिकेशन कारणों से बैटरी की क्षमता थोड़ी कम कर देते हैं। फिर भी 6,000mAh की बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी मानी जाती है और पावर यूजर्स को भी निराश नहीं करेगी। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें भी प्रीमियम लेवल की चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी।संभावित कीमत और क्यों हो सकता है फोन महंगा
Xiaomi 17 Ultra के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की इंटरनेशनल कीमत करीब 1,499 यूरो बताई जा रही है, जो भारतीय रुपये में लगभग 1,59,600 रुपये के आसपास बैठती है। यह कीमत चीन में इसी कॉन्फ़िगरेशन वाले मॉडल से ज्यादा है।
इंटरनेशनल मार्केट में ज्यादा कीमत होने की वजह टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और अलग-अलग बाजारों की लागत हो सकती है। Xiaomi आमतौर पर किफायती स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, लेकिन अल्ट्रा सीरीज में कंपनी सीधे तौर पर Samsung और Apple जैसे ब्रांड्स को टक्कर देती है, इसलिए कीमत भी उसी स्तर की रखी जाती है। 