आज चंद्रमा के  संचार से इन राशियों पर बनेगा गजकेशरी योग, जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशि का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 January 2025 :  चंद्रमा का संचार आज दिन रात वृश्चिक राशि में गुरु का गोचर आज वृषभ राशि में होने से गजकेसरी योग बन रहा है। जबकि चंद्रमा से दूसरे भाव में स्थित बुध के होने से आज सुनफा नामक योग भी बन रहा है। जो इन तीन राशियों के साथ ही कई अन्य राशियों के लिए भी दिन को शुभ बना रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आपको लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अपने मधुर व्यवहार के कारण आज लाभ और सम्मान पाएंगे। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको आज के दिन स्वास्थ्य और यात्रा पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन लाभकारी और सकारात्मक रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर कोई प्लान कर सकते हैं। आज आपको किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।  इसलिए भाइयों से तालमेल बनाकर रखें। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको आज लाभ के कुछ नए अवसर और स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज मकर राशि में आ रहे हैं। ऐसे में आपको आज कोई लाभ का मौका मिल सकता है। आज पिता या किसी अधिकारी की कृपा से आपको फायदा मिल सकता है। आपकी कोई चाहत आज पूरी होने की आपको खुशी होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जो लोग रोजगार पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कुछ विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

आज का दिन लाभप्रद होगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज धन का निवेश भी कर सकते हैं।  शाम का समय आपका परिवार के साथ सुख आनंद में बीतेगा। यदि आपने लंबे समय से किसी को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। लव लाइफ में आपकी खुशियां बनी रहेंगी।

सिंह राशि

आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी कार्ययोजना में आज सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार या काम कर रहे हैं उन्हें आज सावधानी से काम करना होगा क्योंकि यहां आपके लिए अनुकूल स्थिति नहीं दिख रही है।

कन्या राशि

आज सितारे बताते हैं कि, आप घर-परिवार से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको उसका समाधान मिल जाएगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी में बाधा आ रही थी आज आपकी वह बाधा दूर हो सकती है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष सदस्यों से आर्थिक लाभ और सहयोग मिल सकता है। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आपको आज परेशान कर सकते हैं।

तुला राशि

शिक्षा और करियर में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। जो लोग साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं उन्हें भी आज अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी यात्रा पर जाना है तो यात्रा की पूरी तैयारी करके जाएं नहीं तो परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद से आपको फायदा होगा। आपका मान सम्मान भी आज बढेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और आपको इस काम में सफलता भी मिलेगी।  विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि

आज सितारे बताते हैं कि, आप अपने पारिवारिक जीवन में आज खुशी और आनंद पाएंगे। लेकिन आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। आपको आज जीवनसाथी की किसी समस्या को लेकर चिंता हो सकती है, आज किसी निर्णय में इन्हें आपकी मदद भी चाहिए होगी।

मकर राशि

आज सितारे बताते हैं कि, आपको कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। आपके लिए जरूरी है कि अपनी कार्ययोजना को आज आप काम पूरा होने से पहले किसी से साझा न करें नहीं तो आपको परेशानी होगी। किसी अचानक आने वाले काम की वजह से आपको अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना होगा।  लव लाइफ के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि

सितारे बताते हैं कि, आपका आज अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। विरोधी और प्रतिस्पर्धी इसका फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए काम के लिए प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की जांच जरूर कर लें।

मीन राशि

आज का दिन  खर्चीला रह सकता है। आपको कमाई के साथ आज बचत योजना पर भी ध्यान देना होगा। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में आप सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग पा सकते हैं।  शिक्षा प्रतियोगिता में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम आज बन सकता है।

यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव बड़ी घोषणा शराब दुकानों में लगाए जाएंगे ताले

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *