आज के दिन चंद्रमा और मंगल धनलक्ष्मी योग बनेगा , आज किन राशियों पर देवी लक्ष्मी की कृपा होगी, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 January 2025 : आज मंगल और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बन रहा है। दरअसल आज चंद्रमा धनु राशि में आकर मिथुन राशि में बैठे मंगल को सप्तम दृष्टि से देख रहे हैं। ऐसे में आज के दिन चंद्रमा और मंगल धन लक्ष्मी योग बना रहे हैं। जिससे मेष,तुला और कुंभ राशि पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने का संयोग बन रहा है। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कह रहे हैं, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
मेष राशि
समय सुधार पर बना रहेगा। लाभ और उछाल की परिस्थितियां निर्मित होंगी भाग्य बल में वृद्धि होगी। अवरोधों में कमी आएगी।सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे।परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आस्था भक्ति बढ़ाएंगे अनुशासन रखेंगे। निरंतरता पर ध्यान देंगे।व्यक्तिगत गतिविधियां बढेंगी। व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे।धर्म कार्यां में रुचि लेंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
वृष राशि
सहज प्रयासों को गति देंगे। लक्ष्यों से समझौता नहीं करें।लोगों का विश्वास जीतें। सहयोग की भावना रखें।रुटीन पर फोकस बढ़ाएं। तैयारी पर ध्यान दें। भेंटवार्ता के लिए समय लेकर जाएंगे।लक्ष्य साधने का प्रयास रखें।चर्चा संवाद मेंं स्पष्ट रहेंगे।
मिथुन राशि
ठगों व धूर्तों से सावधानी बनाए रहेंगे।विरोधी शांत होंगे।नेतृत्व के प्रयासों में सक्रियता आएगी। सत्ता के निर्देशों और प्रबंधन का सम्मान करेंगे।बड़ों कारोबार में गति आएगी।विभिन्न प्रयास संवरेंगे।करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे। व्यवस्था पर जोर देंगे।विपक्ष को अवसर नहीं देंगे।लापरवाही से बचेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे. करीबी उपलब्धि प्राप्त करेंगे।लक्ष्य साधने में सफल होंगे।
कर्क राशि
महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता और समर्पण बनाए रखें।परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार बढ़ेगा।आवश्यक कार्यां को तय समय में पूरा करेंगे।पेशेवरों का भाव बढ़त पर रहेगा।नियम अनुशासन पर जोर देंगे।कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी। निजी विषयों में रुचि लेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे।
सिंह राशि
करीबियों से चर्चा संवाद में सहज रहेंगे।कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे।आर्थिक वाणिज्यिक लाभ संवरेगा।सहनशीलता विनम्रता बनाए रखेंगे। मित्रों का साथ पाएंगे।करीबियों के संग भ्रमण के मौके बनेंगे।बड़ों की सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे।परीक्षा प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे।
कन्या राशि
घरेलु मामलों में संवदेनशील रहेंगे। आवश्यक मामले उत्साह से भरे रहेंगे. घर आए का यथायोग्य सम्मान करेंगे।कार्यक्षेत्र में व्यवस्थागत गतिविधियों पर जोर देंगे। कार्यगति बेहतर बनी रहेगी। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा।निजी विषयों में रुचि बनी रहेगी। घर परिवार में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। तार्किक मजबूत रहेंगे।
तुला राशि
आर्थिक वाणिज्यिक लाभ में वृद्धि होगी।सामाजिक समर्थन बना रहेगा।बड़े प्रयासों पर जोर रखेंग।संपर्क संचार का दायरा बड़ा होगा।साहस पराक्रम को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी।आर्थिक वाणिज्यिक मामले गति लेंगे। आलस्य का त्याग करें।संवाद एवं सहकारिता बढ़ाएं। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी. परिजनों से सामंजस्य बनाए रखेंगे। आस्था एवं भक्ति भावना बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
आर्थिक एवं धन संपत्ति के मामलों में उछाल आएगा।लोगों के समर्थन से उत्साहित रहेंगे।घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे।व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। इच्छित सफलता पाएंगे। धन संपदा बढ़ेगी।साख प्रभाव में वृद्धि होगी। कुल परिवार के कार्यों को गति देंगे।
धनु राशि
धार्मिक कार्यां से जुड़ेंगे। रचनात्मक कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में गति आएगी।बहुमुखी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे। परिवार का साथ सहयोग रहेगा। जिम्मेदारी मनोयोग से निभाएंगे। अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत संबंध बेहतर होंगे. कार्य व्यापार में सहजता रहेगी।वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे।
मकर राशि
आवश्यक कार्यां को पूरा करने में देरी न दिखाएं।समय साधारण प्रभाव का बना है. योजनानुसार आगे बढ़ें रिश्तों में बड़ी सोच से काम लें। खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा। आवश्यक कार्यों को गति देंगे। वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहें। अनुबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं। नीति नियम मानें। साथी सहयोगी होंगे। विपक्ष से सतर्क रहें। बजट बनाकर चलेंगे।
कुंभ राशि
प्रबंधन में सक्रियता का लाभ मिलेगा। योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी। वाणिज्यिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी।आर्थिक वाणिज्यिक क्षेत्र में प्रयास बनाए रखेंगे।लाभ का प्रतिशत उछाल पर रहेगा। प्रबंधन के प्रयास पक्ष में बनेंगे। सहकर्मियों का समर्थन सहयोग पाएंगे।वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे। उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे। पैतृक विषय पक्ष में रहेंगे।
मीन राशि
भाग्य की मदद और योग्यता प्रदर्शन से सभी मामले अनुकूल रहेंगे। सक्रियता से आगे बढ़ेंगे। पहल पराक्रम बनाए रखेंगे।करीबियों का सहयोग रहेगा। जिम्मेदारों और वरिष्ठों का साथ सफलता दिलाएगा।चर्चाओं में शामिल होंगे। सभी का सहयोग रखेंगे।कारोबार अच्छा रहेगा।साहस संपर्क बढ़ाएंगे। बड़प्पन से काम लेंगे।
यह भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश में जिलों और तहसीलों का पुनर्गठन,क्या बदलाव ला सकता है मुख्यमंत्री का नया बयान?