Aaj Ka Rashifal 05 jan 2025 : आज पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का दिन ,जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा होगा
किसी ऐसे परिचित से मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर ध्यान देने का है।

Aaj Ka Rashifal 05 jan 2025 : आज पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 51 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज के दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। आज आपको किस काम में सफलता मिलेगी। जानते है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। आज फाइनेंस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी ऐसे परिचित से मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर ध्यान देने का है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। अगर किसी व्यक्ति पर भरोसा करके निर्णय लेने वाले हैं, तो उचित सोच विचार करना जरूरी है, जल्दबाजी ना करें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपको बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज बिजनेस के रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है आप भी उन्हें निराश नहीं करेंगे, जिससे वे आपसे प्रसन्न रहेंगे।
सिंह राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। जो लोग स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, आज उनकी यह इच्छा पूर्ण होने के योग है। आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज दौड़-भाग रहेगी लेकिन किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आज आप परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा लेंगे।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें जल्दबाजी करना उचित नहीं है। लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। आपके बिजनेस में उलझने रहेंगी, लेकिन मेहनत से उनको सुलझा लेंगे। किसी भी कार्य में अपने निर्णय को हीप्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। आज का दिन कुछ व्यस्तता से भरा रहेगा। लेकिन आपके प्रयासों से व्यवस्था बनती जाएगी। किसी काम को पूरा करने में आज दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है।
मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही उलझन से आज राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। पूरी मेहनत से अपने कामों को अंजाम देगे। साथ ही सामाजिक कामों में आपका रुतबा रहेगा। घर पर रिश्तेदारों की आवा-जाही से खुशनुमा माहौल बनेगा।
यह भी पढ़ें:-Employees DA news : नए साल 2025 मे कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते (DA) का एरियर, जानिए कितनी राशि मिलेगी आपको?