Aaj Ka Rashifal 3 February 2025 : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है शुभ योग,जानिए मेष के साथ 12 राशियों का राशिफल
मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। आज आप अपने परिवार के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 3 February 2025 : 3 फरवरी का राशिफल आज मेष कर्क और कुंभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के पहले दिन आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र से संचार करते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर में चंद्रमा त्रिग्रह योग के साथ लाभ योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए आज का राशिफल
मेष राशि
आज का राशिफल मेष राशि 3 फरवरी के अनुसार सोमवार को मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने परिवार के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं।दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी, परिजनों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी।
वृषभ राशि
आज का राशिफल वृषभ राशि 3 फरवरी के अनुसार लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का अंत होगा, उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं।कुछ पेंडिंग बिल भी आपको आज निपटाने होंगे। कामकाज की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।लव लाइफ में आज वृषभ राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है।
मिथुन राशि
आज का राशिफल मिथुन राशि 3 फरवरी के अनुसार सोमवार को दिन की शुरुआत में कार्य में रूकावट आएगी, खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।आज आप दिन का कुछ समय जरूरतमंदों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। प्रेम प्रसंग में आ रही परेशानी दूर होगी, किसी भी निर्णय को लेने से पहले विचार करें।
कर्क राशि
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार सोमवार 3 फरवरी को स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अपनी दिनचर्या को दुरुस्त करें।आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर आप अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, माता-पिता के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा होगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि
दैनिक राशिफल सिंह राशि 3 फरवरी के अनुसार सोमवार को आपके व्यवहार से लोग नाखुश रहेंगे। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। आज पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे, बहनों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। धन संचय में वृद्धि होगी, पारिवारिक सुख में कमी आएगी।अगर आपके ससुराल पक्ष में किसी को परेशानी है तो आप अपने जीवनसाथी के साथ खड़े नजर आएंगे।
कन्या राशि
दैनिक राशिफल कन्या राशि 3 फरवरी के अनुसार सोमवार को झूठ बोलने से बचें, व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपको आज काम में जल्दबाजी से बचना चाहिए। आज शाम के समय आपको कोई उत्साहजनक खबर सुनने को मिल सकती है।हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं, आर्थिक निवेश से लाभ होगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा, नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
सोमवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 3 फरवरी को व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे, वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कर्मचारियों की अनियमितता से कार्यों में रूकावटें आएगी, भवन भूमि से संबंधित कार्य सफल होंगे। नए संबंध स्थापित होंगे। दूसरों की निंदा करने से बचें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
वृश्चिक राशि
सोमवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 3 फरवरी को परिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेगा, माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। आज आपको राजनीतिक संबंधों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपना अधूरा काम पूरा करना होगा अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।दूसरों की देखादेखी ना करें, खुद की कार्यकुशलता को बढ़ाएं।
धनु राशि
सोमवार राशिफल धनु राशि 3 फरवरी के अनुसार व्यापार में नए अनुबंध उन्नति प्रदान करेंगे। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है।नौकरी में आपका आज प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको कमाई के कुछ अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त होंगे। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
मकर राशि
मकर राशिफल सोमवार के अनुसार 3 फरवरी को मानसिक तनाव बढ़ेगा, स्वविवेक से कार्य को सफल करेंगे। धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी, सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी।साझेदारी के कारोबार में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन विरोधियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा, बहनों से संबंध मधुर होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार 3 फरवरी को शारीरिक पीड़ा रहेगी, संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। वाहन पर खर्च होगा, प्रेम प्रसंग के कारण जीवन में तनाव रहेगा। आपके किए कार्यों से परिजन नाखुश रहेंगे। आपको आज किए गए निवेश और कार्य का भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक सेवा से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।समय रहते अपनी की हुई गलती को सुधार लें अन्यथा भारी नुकसान के लिए तैयार रहें।
मीन राशि
मीन राशिफल 3 फरवरी के अनुसार संतान के विवाह में हो रही देरी तनाव बढ़ा सकता है।आज आपको अपना खोया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आपको कानूनी मामलों में कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहिए। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी, विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार बदलने का मन हो रहा है, पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।