Aaj Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन , जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

षष्ठी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा

( MP Big News ) :

Aaj Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।  अपने गुस्से व इगो पर काबू रखेंगे और शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से आपके स्वभाव से सुधार आएगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अच्छी खबर मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं।  छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।  आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अनुभवी लोगों के सानिध्य का अवसर मिलेगा और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा।  उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों और गतिविधियों से खुद को दूर रखें। बेहतर होगा कि ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।  प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज नई-नई जानकारियां हासिल करना और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।  ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारियों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सजग रहेंगे। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में रुके कार्य आज सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र अथवा रिश्तेदारों के सहयोग से आपका हिम्मत और हौसला बना रहेगा।  आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले तो बेहतर होगा। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। इसलिए उनकी बातों और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें।  खर्चों को सीमित रखें नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। आज किसी कमेटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। कारोबार बढ़ाने की योजना सफल होगी।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को आज किसी प्रकार की उलझन लेने से बचना चाहिए। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान सम्बन्धी परेशानी हल हो सकती है। अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका व्यापार अच्छी उन्नति करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

यह भी पढ़ें:-Oneplus 11 Pro 5G Price : वनप्लस का शानदार फोन, मिलेगा 200 MP का लाजवाब कैमरा, जानिए फिचर्स और कीमत

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *