Aaj ka tula rashifal : नाम का पहला अक्षर के अनुसार, मंगलवार 21 जनवरी का दिन कैसा रहेगा? जानते है

Aaj ka tula rashifal : 21 जनवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार (21 जनवरी 2025) को कर्क राशि वालों को आज कोर्ट व कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है। कुंभ वाले विवाद और चिंता से बचने का प्रयास करें। 4 राशि वालों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों का दिन आज सामान्य गुजरेगा।
आज मंगलवार (21 जनवरी) को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (21 जनवरी) का दिन कैसा रहेगा? जानते है।
मेष राशि
आज आपको उम्मीद से कम मिलने की संभावना है, जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आज आपके मित्र आपके कार्य को लेकर सराहना करेंगे। कुछ जीजें भी आज आपको परेशान करती हैं। इससे बचने का प्रयास करें। अगर कोई योजना बना रहे थे आज के दिन उसे टालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
यदि आप अकेले काम करके थक चुके हैं, तो अब आराम करने का प्रयास करें। आपके करीबी और प्रियजन आज आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। आज अपने परिवार के लिए समय निकालें। कार्यस्थल पर दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।
मिथुन राशि
आज आपके जीवन में शांति और निर्भरता आ सकती है। आने वाले दिनों में आप स्वयं को सामाजिक आयोजनों में व्यस्त पा सकते हैं। आपको दोस्तों और सहकर्मियों से काफी सावधान रहने की जरूरत है। पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आपका दिन खुशहालीपूर्वक बीतेगा।
कर्क राशि
प्रेम को लेकर आप काफी भावुक रहेंगे। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। बेवजह विवाद से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कहीं से स्वादिष्ट भोजन लेने का निमंत्रण भी आ सकता है। कोर्ट व कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि
आज आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आपको कुछ अच्छे प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, जो निकट भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। बस अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि स्वास्थ्य क्षेत्र के मामले में आपके सितारे ज्यादा मजबूत नहीं दिख रहे हैं। प्रेमी के साथ दिन बिताने का प्रयास करें।
कन्या राशि
आपके दिमाग में कुछ अगर चल रहा है तो घर में बैठकर बुजुर्गों के सामने लाएं ताकि उसका अच्छे से निराकरण किया जा सके। अपने विचारों को परिवार के बीच शेयर करेंगे तो लाभ होगा। विश्वास किसी का तोड़ने से बचें। स्वास्थ्य आपका सामान्य बीत सकता है। लेकिन वाणी पर आज ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इसलिए आज आप कोई भी कार्य करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं। आज आप अपने कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। वहीं पर कोई नई स्कीम भी आपकी बनेगी।
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने जीवन में अत्यधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से अगर कोई आपका कार्य अधूरा चल रहा था तो आज उसमे फायदा मिल सकता है। अपने व्यवहार पर बदलाव करने का प्रयास करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में दिन काफी अच्छा गुजरेगा।
धनु राशि
अपनी कमजोरियों पर काम करने के लिए सबसे अच्छा समय है। किसी कार्य को लेकर आप व्यस्त रह सकते हैं। चिंता से बचें बल्कि जो काम आपको अच्छा लगता है उसे करने का प्रयास करें। दिन अच्छा गुजरेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रह सकता है। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। आज शाम को आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके आस-पास के लोग आपका साथ देंगे। सेहत के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। प्रेमी के साथ दिन बिताने का प्रयास करें।
कुंभ राशि
आज आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट लेने वाले हैं तो उसमें आपको लाभ होने की संभावना दिख रही है। विवाद से बचें। संभव हो सके तो आज आप धार्मिक स्थलों पर जरूर जाएं। कोई आपको नजरअंदाज करने का प्रयास करेगा। जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह दिन काफी आनंदमय बीत सकता है। कोई यादगार अनुभव भी आज होने की संभावना है। प्रेमी के साथ दिन आपका अच्छा बीतेगा। नए प्रोजेक्ट पर आप संभल कर हाथ डालें। नहीं तो आपको नुकसान की संभावना है। परिवार आपका भरपूर सहयोग देगा।
Aaj Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन , जानिए आज का दिन कैसा रहेगा