Aaj ka Mausam : 7 जनवरी को तापमान में गिरावट, 12 जनवरी से बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। और 12 जनवरी से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी बताई जा रही है।

- मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही
- पचमढ़ी और खजुराहो में सबसे सर्द रात
- 12 जनवरी से हल्की बारिश की संभावना
- आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं का असर
Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में 7 जनवरी 2025 को मौसम का हाल कुछ खास रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उज्जैन, इंदौर, धार, रतलाम सहित 24 से अधिक जिलों में दिन और रात का पारा 7 डिग्री तक पहुंच चुका है।
बस यही नहीं, इन जिलों में कोहरे की स्थिति भी बनी रहेगी। जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।पचमढ़ी की ठंड विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में महसूस की गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। और 12 जनवरी से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।और इसके असर से न केवल दिन का पारा बल्कि रात का पारा भी कई जगहों पर लुढ़क गया है। और सबसे ज्यादा उज्जैन में दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर चुका है जो कि इस मौसम में रिकॉर्ड कम तापमान है। इन जिलों में रात को ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा गया है।इसी तरह, धार का रात का तापमान 5.3 डिग्री, रतलाम में 5.1 डिग्री,और सबसे ज्यादा पचमढ़ी में 3.1 डिग्री गिर गया है।जिससे लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
ग्वालियर, गुना, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, और सागर जैसे शहरों में भी तापमान में गिरावट आई है। और इनमें से कुछ इलाकों में कोहरे ने स्थिति को और ठंडा कर दिया। ग्वालियर, गुना, और उज्जैन में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। जिससे कारण यातायात में भी समस्या उत्पन्न हो रही है।
पचमढ़ी और खजुराहो में सबसे सर्द रात
पचमढ़ी और खजुराहो में रात का तापमान सबसे कम था। पचमढ़ी में तापमान 7 डिग्री तक गिरा है। जबकि खजुराहो में 16.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।जो कि वहां की सामान्य सर्दियों के मुकाबले काफी ज्यादा था। पचमढ़ी की ठंड विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में महसूस की गई है।जहां तापमान और भी अधिक गिर सकता था।
नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 13 डिग्री दर्ज किया गया है।रात के तापमान के लिहाज से राजगढ़ में 7.6 डिग्री तापमान,रतलाम में 7.4 डिग्री और उज्जैन में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, जो अन्य स्थानों की तुलना में हल्का था।
12 जनवरी से हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।जिसका सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान लगाया जा रहा है।12 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक राज्य में शीतलहर चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:-MP Weather Update: मौसम फिर बदलेगा गिरेगा जनवरी मे मावठा पड़ेगी जबरदस्त कड़ाके की ठंड
जिन जिलों में सबसे अधिक कोहरा है।वहां सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सबको ध्यान देना होगा। इसके अलावा, कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा की जानकारी पहले से लेनी चाहिए।वाहन चालकों को हेडलाइट्स का उपयोग करना चाहिए।और गति कम रखनी चाहिए।
अन्य जिलों में कोहरे का असर
मंगलवार, 7 जनवरी को ग्वालियर, गुना, रतलाम, उज्जैन, सीधी, रीवा, सतना और अन्य जिलों में कोहरे का असर देखा गया। कोहरे की वजह से स्थानीय विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गया है।जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। खासकर सुबह और शाम के वक्त सड़क पर चलने वाले लोग भी इसे महसूस कर रहे थे। इसके साथ ही, कोहरे का असर ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है।कुछ जिलों में यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ा रहा है।
आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं का असर
मौसम विभाग की माने तो जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में हो रही बर्फबारी से सर्द हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंच रही हैं।आने वाले दिनों में यह हवाएं और भी तीव्र हो सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। इन ठंडी हवाओं के चलते राज्य में तापमान में गिरावट आई है। और सर्द हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने वाला है। 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में और अधिक सर्दी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।इसके साथ ही, 12 जनवरी से हल्की बारिश और शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस समय, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-Pilgrims from MP: तीर्थ यात्रियों की बल्ले बल्ले एमपी सरकार दे रही इस यात्रा पर 25000 रुपये