Vivah shubh muhurat 2025 : शादियों के लिए साल 2025 सबसे खास , बजेगी जमकर शहनाई ,जानिए शुभ मुहूर्त
साल 2025 में कुल 74 शुभ लग्न मुहूर्त है।जिसमें आप शादी कर सकते हैं। यहां हर महीने की विवाह की तिथि लिस्ट बताई गई है।

- साल 2025 में कुल 74 शुभ लग्न मुहूर्त है।
- हमारे 16 संस्कारों में विवाह जीवन सबसे खास समय
- सनातन धर्म में विवाह का धार्मिक महत्व
Vivah shubh muhurat 2025 : हिन्दू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है।शुभ मुहूर्त के आधार पर ही किसी नए काम की जैसे गृह प्रवेश, गाड़ी खरीदना, प्रॉपर्टी खरीदना आदि की शुरूआत की जाती है।और मांगलिक कार्य जैसे- मुंडन, जनेऊ और विवाह भी किया जाता है।
हमारे 16 संस्कारों में विवाह जीवन का सबसे खास समय होता है ऐसे में साल 2025 में जो लोग शादी और कुछ खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो उनके लिए शुभ लग्न मुहूर्त के बारे में पता होना जरुरी है।आइए जानते हैं साल 2025 में विवाह मुहूर्त कब है।
साल 2025 में कुल 74 शुभ लग्न मुहूर्त है।जिसमें आप शादी कर सकते हैं। यहां हर महीने की विवाह की तिथि लिस्ट बताई गई है।
जनवरी 2025 में विवाह मुहूर्त
नए साल के पहले महीने में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी 2025 में विवाह मुहूर्त
इस महीने में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
मार्च 2025 में विवाह शुभ मुहूर्त
इस महीने में 1, 2, 6, 7 और 12 तारीख विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
अप्रैल 2025 में विवाह शुभ मुहूर्त
इस महीने में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीख को शादियां होंगी. यानी मई में कुल 9 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
मई 2025 में विवाह के मुहूर्त
इस महीने में 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तारीख विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
जून 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त
इस महीने में 2, 4, 5, 7 और 8 इन तारीखों पर शुभ मुहूर्त हैं।
नवंबर 2025 में विवाह शुभ मुहूर्त
इस महीने में 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर को विवाह के मुहूर्त है।
दिसंबर 2025 में विवाह के महूर्त
दिसंबर 2025 विवाह के सिर्फ तीन हैं- 4, 5 और 6 दिसंबर शुभ मुहूर्त है।
विवाह का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक है।जो कई प्रकार की परंपराओं और मान्यताओं से समृद्ध है।विवाह कई तरह से किए जाते हैं। प्रत्येक के अपने-अपने रीति-रिवाज और महत्व होते हैं। हिंदू धर्म में यह 16 संस्कारों मे से एक होता है और इसके बगैर कोई भी व्यक्ति ग्रहस्थाश्रम में प्रवेश नहीं कर सकता है। इसलिए हमारे शास्त्रों में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-MP Employee News : सुप्रीम कोर्ट का फैसला , संविदा, अंशकालिक , पेंशन भोगी और अतिथि कर्मचारी के लिए