Wether Alert : 23 दिसंबर से मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, ठंड के साथ- साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य प्रदेश को अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पहली बारिश होने की आशंका जताई गई है

Wether Alert : भारत मौसम विभाग ने जरूरी जानकारी दी है जिसमें मध्य प्रदेश में किसानों को सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि बादलों का एक भयंकर तूफ़ान पैदा होने वाला है।जिसके कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओला और भारी बारिश होने की आशंका है।मध्य प्रदेश के कुछ भाग में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी इस बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों और जिला प्रशासन को कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए मौसम विभाग के अनुसार पहले अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य प्रदेश को अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पहली बारिश होने की आशंका जताई गई है।कई महीनो से सूखे की स्थिति है अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 10 से 15 दिन में तीन अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तरी मध्य और पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मैदानी इलाकों में घना कोहरा दिखेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी यह भी बताया गया है। की पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। इस बदलता मौसम में अब कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश का मौसम भी बताया जा रहा है। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों की वजह से अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में वर्षा हो रही है। कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओले भी गिर रहे हैं।
मौसम का अनुमान मध्य प्रदेश में
मध्य प्रदेश में मौसम का अनुमान देखे तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिनांक 22 दिसंबर को आएगा यह मध्यम श्रेणी का वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। जिसके कारण आसमान में काले बादल छा जाते हैं। और कुछ स्थानों में तापमान में गिरावट और कहीं-कहीं कोहरा भी हो सकता है।
इसका प्रभाव 24 दिसंबर को सेकंड वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई देने लगेगा। और इसका प्रभाव कम नहीं हो पाएगा यह काफी पावरफुल वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इसका असर 30 दिसंबर तक दिखाई देगा इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दौरान मध्य भारत के कई जिलों में भारी बारिश और कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी होगी। यह जानकारी मौसम विभाग के अनुसार दी गई है।
मौसम विभाग की जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 24 दिसंबर से मध्य प्रदेश के कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। धीरे-धीरे राजस्थान ,गुजरात और महाराष्ट्र तक भी यह बारिश पहुंचेगी। 27 और 28 दिसंबर को पहाड़ी पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। तथा पंजाब, हरियाणा ,दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,बिहार ,झारखंड आदि राज्यों में भी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें:-MP Atithi Shikshak Good News : मध्यप्रदेश के 68 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी,नए सत्र से मिलेगा यह मौका