एमपी में मौसम के मिजाज फिर बदलेंगे , पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव , इन शहरों के तापमान में होगी गिरावट

  • एमपी में पचमढ़ी और सतना सबसे सर्द
  • पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर  हुआ एक्टिव
  • एक बार फिर मौसम बदल सकता है।

Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में इस समय लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। एमपी में आज का मौसम कैसा रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवाओं का रुख बदल रहा है। जिसके कारण तापमान में वृद्धि हुई है और कड़ाके की ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली है।

इंदौर , ग्वालियर, पचमढ़ी सहित 12 शहरो का तापमान 7.9 डिग्री तक बढ़ गया है।  भोपाल , जबलपुर के साथ 12 शहरो का पारा चढ़ गया है।लेकिन, ठंड से मिली ये राहत ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है और एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने बाला है। और एक बार फिर कड़ाके की ठंड अपना असर देखने बाली है।पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है।रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

एमपी में पचमढ़ी और सतना सबसे सर्द

एमपी के पचमढ़ी में दिन का पारा सबसे कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मांडला में रात का तापमान सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।और इसके साथ ही खंडवा में सबसे अधिक पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान मंडला में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव बड़ी घोषणा शराब दुकानों में लगाए जाएंगे ताले

पचमढ़ी में भी तापमान में गिरावट आई। ग्वालियर और खजुराहो में कोहरे की वजह से दृश्यता सबसे कम देखी गई।सबसे कम दृश्यता 800 मीटर ग्वालियर और खजुराहो में रही। वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया

पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव

फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जिसकी वजह से प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में वृद्धि होती हुई असर आ रही है।तापमान में हो रही बढ़त के कारण दोपहर की धूप लोगों को चुभ रही है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य या फिर उससे अधिक देखने को मिल रहा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

गुरुवार को मौसम का मिजाज की बात करे तो भोपाल में न्यूनतम 10.2, ग्वालियर में 12.4, इंदौर में 13.9, पचमढ़ी में 8.3, उज्जैन में 13.8, जबलपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम पारा भोपाल में 29.4, ग्वालियर में 24, इंदौर में 27, उज्जैन में 28, जबलपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

एक बार फिर मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ने वाला है। इसके आगे बढ़ते तापमान में गिरावट होगी।और ठंड और अधिक बढ़ सकती है।तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाओं का दौर भी शुरू हो जाएगा।जिससे सर्द हवाओं का असर और तेज हो जाएगा। ।

शनिवार के दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना बताई जा रही है।।  लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है।ठंड का दौर एक बार फिर शुरू होने बाला है।

यह भी पढ़ें:-कर्मचारियों के तबादले को लेकर बड़ा अपडेट, नई तबादला नीति में जानिए क्या होंगे नए नियम, कैबिनेट में लग सकती है मोहर

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *