मध्य प्रदेश में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी,पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय,इन जिलों में बारिश का अनुमान
दिन और रात के तापमान में लगभग 19 से 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया है।लेकिन कहीं कहीं कोहरा, बादल और बूंदाबंदी की स्थिति बन सकती है।

- मध्यप्रदेश का मौसम का पूर्वानुमान
- फरवरी में बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान
- एमपी में अधिकतम तापमान और निम्नतम पारा
- छत्तीसगढ़ में दिन के समय गर्मी
Aaj ka Mausam : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर फरवरी से मौसम बदलेगा और 6 संभागों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दिन और रात के तापमान में लगभग 19 से 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया है।लेकिन कहीं कहीं कोहरा, बादल और बूंदाबंदी की स्थिति बन सकती है। 1 फरवरी को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में फिर बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान गया जा रहा है।ये मावठा रबी की फसल के लिए बहुत लाभप्रद साबित हो सकता है।
मध्यप्रदेश का मौसम का पूर्वानुमान
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभागों के शहरों में बादल और बारिश के आसार लग रहे है।रात का तापमान लगभग 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD का कहना है कि, 72 घंटे बाद यहां मौसम का मिजाज बदल सकता है।
यह भी पढ़ें:-सबसे कम दामों पर लेकर जाए OnePlus का शानदार फोन,मिलेगा 108MP का लाजवाब कैमरा,जानिए फीचर्स और बैटरी
2 फरवरी के बाद 3 से 4 दिन तक बादल और हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, बारिश के बाद कोहरा छाने के भी आसार दिखाई दे रहे है।31 जनवरी तक रात में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
1 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते मौसम का मिजाज बदल सकता है। ऐसे में अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।30-31 जनवरी को बारिश के आसार नहीं है लेकिन ठंडक का अहसास होता रहेगा।
फरवरी में बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान
एमपी मौसम विभाग की माने तो 29 जनवरी एवं 1 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना जताई जा रही। इस वेदर सिस्टम के उत्तर भारत के आसपास एक्टिव होने से हवा का रुख बदल सकता है।
और बुधवार से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।वही 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ होने का अनुमान है।
एमपी में अधिकतम तापमान और निम्नतम पारा
मध्य प्रदेश के जिलों के अधिकतम तापमान खरगौन में सबसे ज्यादा 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो एमपी में सबसे कम मंडला में 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है
एमपी के खंडवा, मंडला, सिवनी में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि बैतूल, नर्मदा पुरम, इंदौर, रतलाम, गुना, उज्जैन में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है
न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 6.8, गुना में 9, ग्वालियर में 6.2, रायसेन में 7.4, राजगढ़ में 6, मंडला में 5.2, जबलपुर में 7.5, खजुराहो में 7.5, रीवा में 7.6, सतना में 7.2, उमरिया में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में दिन के समय गर्मी
रायपुर के मौसम की माने तो इसमें दिन में धूप चुप रही है। उसे प्रदेश की अधिकता जिलों में ठंड का असर कम हो गया है। वही आने वाले चार दिनों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना लगाई जा रही है।जहां रात का पर करीब 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश में औसतन दिन का पर 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
बलरामपुर में मंगलवार को रात का पर 4 डिग्री रिकार्ड किया गया है।यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है। इलाकों में उसकी बंदे जम गई थी।कोरिया न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री ,पेंड्रा 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
यह भी पढ़ें:-यह है मध्य प्रदेश की लाडली बहना का मान पुलिस वालों ने घसीट कर निकाल बाहर जानिए क्या है मामला