एमपी में मौसम का उतार चढ़ाव जारी, एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान , जानिए आपके शहर का मौसम

  • कुछ शहरों का अधिकतम तापमान
  • कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान
  • तापमान में गिरावट आ सकती है

Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है।दो-तीन दिन की तेज ठंड के बाद  प्रदेश के तापमान में फिर तेजी आ सकती है। लेकिन मौसम विभाग की माने तो एक-दो दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम की स्थति को देखें तो शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों तरह के तापमान में स्थिरता देखने को मिली है।राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ है।वहीं कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे भी रहा है।अधिकतम तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

कुछ शहरों का अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 24.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 26. 1 डिग्री सेल्सियस ,इंदौर में 27 डिग्री सेल्सियस ,उज्जैन में 26.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 24. 3 डिग्री सेल्सियस ,बालाघाट में 26.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ग्वालियर में 7.2 डिग्री सेल्सियस ,रायसेन में 9.7 डिग्री सेल्सियस ,भोपाल में 9.6 डिग्री सेल्सियस, गुना में 8.5 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 6.6 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 9.8 डिग्री सेल्सियस , दमोह में 9.8 डिग्री सेल्सियस ,जबलपुर में 10.02 डिग्री सेल्सियस ,नो गांव में 9. 8 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें:-आज के दिन चंद्रमा और मंगल धनलक्ष्मी योग बनेगा , आज किन राशियों पर देवी लक्ष्मी की कृपा होगी, जानिए आज का राशिफल

रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस ,रतलाम में 9 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 8.9 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ में 8.5 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 11. 5 डिग्री सेल्सियस ,न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।शनिवार को प्रदेश के किसी भी जिले में अधिक कोहरे की स्थिति नहीं दिखाई दिया अधिकांश जिलों में दृश्यता साफ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग की माने तो 1,2 दिन तक तापमान में गिरावट आ सकती है उसके बाद तापमान में वृद्धि भी हो सकती है।यह वृद्धि दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है। राजधानी भोपाल के आसपास के मौसम का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है

कि यहां अवकाश की स्थिति साफ बनी रह सकती है। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी जिले में कोई चेतावनी नहीं है।

यह भी पढ़ें:-सरपंच के रिश्वत लेने का सबूत , रंगीन पानी ने दे दिया, जानिए क्या है मामला

 

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *