Weather News Today : मध्यप्रदेश में कोहरे का कहर, अगले 24 घंटों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 19 जिलों में हल्के से लेकर अधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

- मध्यप्रदेश के जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया है।
- कोहरे के कारण यातायात में भारी समस्याएं आ रही हैं।
- अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
- पाकिस्तान के ऊपर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय
Weather News Today : मध्यप्रदेश में इन दिनों घने कोहरे का प्रभाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार मंद पड़ी है, जिससे सड़कों पर यात्रा करना कठिन हो गया है। दृश्यता में कमी के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है और कई स्थानों पर ट्रेनों और उड़ानों में भी देरी हो रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 19 जिलों में हल्के से लेकर अधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।जिससे ठंड की स्थिति और भी बढ़ने की उम्मीद है।
मध्यप्रदेश में कोहरे का कहर
मौसम केंद्र भोपाल द्वारा शनिवार को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, उत्तरी सतना, उत्तरी छतरपुर और मऊगंज जैसे जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया है।
वहीं, श्योपुरकलां, दतिया, पन्ना, दक्षिणी सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में कोहरा मध्यम से घना है।और निवाड़ी, मैहर, दक्षिणी छतरपुर और उत्तरी शहडोल जैसे स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। खासकर ग्वालियर एयरपोर्ट पर दृश्यता 0 मीटर, खजुराहो और रीवा एयरपोर्ट पर 50 मीटर, और सतना में 50-200 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई है।
कोहरे के कारण यातायात में भारी समस्याएं आ रही हैं। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला जिलों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा छाएगा।वहीं सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, और मैहर जैसे स्थानों पर कहीं-कहीं घना कोहरा हो सकता है।
इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, सीधी, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाएगा। जबकि मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में हल्का कोहरा रहेगा।
यह भी पढ़ें:-RRB Gruop D recuirment 2025 : रेलवे में निकलीं जबरजस्त भर्ती , नियम बदले ,अब 10वी पास भी करेगे आवेदन
कड़ाके की ठंड का कहर
मौसम विभाग ने राज्य में ठंड के बढ़ने की भी चेतावनी दी है। मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, पचमढ़ी में 4.5, मंडला में 5, छतरपुर के नौगांव में 6.2 और उमरिया में 6.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। इस ठंड के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिन में ठंड से लेकर बहुत ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी।
अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन क्षेत्रों में 7 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश और 70 सेंटीमीटर या उससे अधिक बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहेगी, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ और उसके प्रभाव
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ मध्योपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। यह ट्रफ समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है।और अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 9.4 किमी के बीच एक चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है।
इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
10 जनवरी के बाद का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 10 जनवरी 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है। जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से प्रदेश में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। ठंड बढ़ने के साथ ही बारिश और बर्फबारी की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें:-Bhopal News : मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों और कर्मचारियों के लिए नए कर्ज से की शुरुआत, 2025 में क्या होगा खास