Weather of Madhya Pradesh : अगले चार दिन रहेगी प्रदेश में बारिश और ठंड के दौर मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना बताई जा रही है। दिन और रात के तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है।इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।

- पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं का रुख
- मकर संक्रांति पर बारिश के आसार
- दिन के तापमान में गिरावट नजर
- आने वाले 4 दिन के मौसम का पूर्वानुमान
Weather of Madhya Pradesh :मध्य प्रदेश में मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी के कारण मौसम में बदलाव लगातार जारी है।जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, कोहरा और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।कुछ जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई और सोमवार की सुबह से कई जिलों में कोहरा भी छाया हुआ था। मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना बताई जा रही है। दिन और रात के तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है।इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।
पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं का रुख
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर मध्य प्रदेश पर सबसे साफ देखा जा रहा है। एमपी में भारी बारिश हो रही है।इन हवाओं की गति 260 किमी प्रति घंटा तक रही, जिससे ठंडी हवाओं ने प्रदेश में दस्तक दी। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई। जबकि रात में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
मकर संक्रांति पर बारिश के आसार
मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र, यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल छाए रहने की सम्भावना है।और हल्की बूंदाबांदी के आसार भी है। इसके बाद 15 जनवरी को प्रदेश के आधे हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है। सबसे जायदा बारिश मध्य क्षेत्र में होने के आसार है।
यह भी पढ़ें:-Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में लगातार दिख रही तेजी जाने लेटेस्ट रेट
- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।
- रविवार को बैतूल, दमोह, रीवा, सतना और उमरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई है।जिसमें दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिरा है।
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में विशेष रूप से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
उमरिया में सबसे ज्यादा ठंडा दिन
प्रदेश में उमरिया सबसे ठंडा रहा है। जहां दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा है। सतना और गुना में भी दिन का तापमान 18.2 डिग्री था।इसके साथ दमोह, पचमढ़ी, खजुराहो और सिवनी में भी तापमान 19 डिग्री के आसपास रहा। इस मौसम में ठंडी हवाएं के भी असर होगा।खासकर उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर होगा।

रविवार को 260 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही है।जिससे दिन का तापमान और गिर गया है। हालांकि, रात के समय में राहत मिलती नजर आई और ज्यादातर शहरों में पारा थोड़ा बढ़ा।
दिन के तापमान में गिरावट नजर
रविवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।जिसका कारण बादल और ठंडी हवाएं थीं। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 21.8 डिग्री सेल्सियस पर आया। यहां सुबह कोहरा था और विजिबिलिटी केवल 500 से 1000 मीटर तक रही है।
रात के तापमान को देखे तो बढ़ोतरी हुई। बैतूल में बूंदाबांदी के बाद रात का तापमान 23.2 डिग्री तक पहुंच गया है। जैसे कि इंदौर में 22.4डिग्री,ग्वालियर में पारा 20 डिग्रीऔर उज्जैन में 22.5 डिग्री रहा है।अन्य स्थानों पर भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
आने वाले 4 दिन के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार
- 13 जनवरी को ग्वालियर, मुरेना, भिंड, श्योपुर, और दतिया में कोहरा रहेगा।
- 14 जनवरी को इंदौर, आगर-मालवा, अशोकनगर ,मंदसौर, उज्जैन, नीमच, गुना, शिवपुरी में बादल छाए रहेंगे ।और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होगी।
- 15 जनवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, धार, अशोकनगर, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर,शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतियाबड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, , निवाड़ी, दमोह, पन्ना और सतना में हल्की बारिश की संभावना है।
- 16 जनवरी को मुरैना, भिंड, दतिया,ग्वालियर, शिवपुरी और अशोकनगर में बादल और बूंदाबांदी के आसार दिखाई देगा।