एमपी में मौसम फिर लेगा करवट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर होगा एक्टिव, इन जिलों के तापमान में होगी गिरावट

- इन जिलों के तापमान में आई गिरावट
- इन जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट
- एमपी का मौसम एक बार फिर करवट लेगा
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में राहत देखी जा रही है।लेकिन मौसम का उतार चढ़ाव जारी है।उमरिया, भोपाल, ग्वालियर सहित 20 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।उमरिया में न्यूनतम टेम्परेचर सबसे कम 4.8 डिग्री रिकॉर किया गया था।
रीवा में अधिकतम तापमान सबसे कम 23.1 डिग्री रहा है।जबलपुर, मंडला सहित 17 शहरों में दिन रात का पारा 2.4 डिग्री तक पारा लुड़क चुका है। मौसम विभाग ने 1 फरवरी से रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम का यह मिजाज जल्दी बदलेगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ जाएगा जिस वजह से तापमान गिरेगा और लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। कुछ स्थानों पर मौसम का ये बदलाव नजर आने लगा है।
इन जिलों के तापमान में आई गिरावट
17 जिलों में दिन रात का पर 2.4 डिग्री तक गिर चुका है। मंडल में रात का पर सबसे ज्यादा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो चुका है।दमोह 1.4, जबलपुर में 1.4 डिग्री से ,समरिया में 1.6 डिग्री सेल्सियस, माला खंड में 1.7 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम 1.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 1.01 डिग्री सेल्सियस, बैतूल में 1.6 डिग्री तक पर गिरा है। इसके साथ ही सागर ,सीधी ,सिवनी, मलाजगढ़, रायसेन, पचमढ़ी, ग्वालियर और बैतूल में दिन का तापमान 1.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
एमपी का मौसम एक बार फिर करवट लेगा
मौसम विभाग की माने तो सोमवार के प्रदेश की अधिकता जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा एक अनुमान यह है अभी के दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान से तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है जैसे ठंड में कमी आएगी उधर जैसे ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ेगा तापमान वापस से गिर जाएगा।
इन जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो सदा हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सुबह और रात में मौसम सब रहेगा 28 जनवरी को कुछ शहरों में हल्का कोहरा रह सकता है।29 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।जिसके कारण मध्य प्रदेश में इसका असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:–मध्यप्रदेश में पटवारियों और राजस्व अधिकारियों के लिए नई गाइडलाइन ,करना होगा यह काम , तहसीलदारों को भी सख्त निर्देश
फरवरी की शुरुआती 4 दिन का मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल ,जबलपुर ,सागर, ग्वालियर ,चंबल और नर्मदा पुरम की बारिश होने की संभावना है। इंदौर भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।
कुछ जिलों में पर 10 डिग्री से कम
भोपाल ग्वालियर उमरिया सहित 20 जिलों में न्यूनतम टेंपरेचर 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया ।उमरिया की रात सबसे सर्द रही है।न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है।भोपाल 8.3 डिग्री सेल्सियस, गुना 8.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 6.3 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी 7 डिग्री सेल्सियस, रायसेन 8 डिग्री सेल्सियस ,
राजगढ़ 5.6 डिग्री सेल्सियस ,दमोह 8.6 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ 8. 2 डिग्री सेल्सियस ,जबलपुर 7.4 डिग्री सेल्सियस, रीवा 8 डिग्री सेल्सियस, सतना 7 डिग्री सेल्सियस ,शिवानी 12 डिग्री सेल्सियस, उमरिया 4.8 डिग्री सेल्सियस और खजुराहो 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम प्रणालियां होगी सक्रिय
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मध्य में जेठ हवाएं चल रही हैं। जिसकी गति 222 किलोमीटर बताई जा रही है।समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चल रही है। इसके अलावा दो पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और 1 फरवरी से सक्रिय होने वाले हैं। जिसकी वजह से कभी तापमान बढ़ सकता है।तो कभी तापमान में गिरावट आ सकती है।