MP Bhopal Big News : नायब नहीं नायाब के नाम से होगी तहसीलदार की पहचान , बदल गया नाम मोहन यादव ने की घोषणा
जिसके तहत पशुपालन विभाग के 70 चिकित्सा, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के 256 अधिकारी , पशुपालन एवं डेयरी और राजस्व विभाग के 36 नायब तहसीलदार शामिल थे।

- अब से आप नयाब नहीं नायाब होंगे
- नए बदलाव से मिली नई पहचान
- कृषि विकास अधिकारी के नाम में भी बदलाव
MP Bhopal Big News : मध्य प्रदेश में अब तहसीलदारों को नए नाम से संबोधित किया जाएगा ।इसका ऐलान डॉक्टर मोहन यादव ने रवींद्र भवन में आयोजित राजस्व विभाग के कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री एडल सिंह कसाना जी श्री करण सिंह वर्मा जी राज्य मंत्री श्री लखन पटेल जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में यह ऐलान किया है।
शुक्रवार को रविंद्र भवन में 362 नव चयनित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं जिसके तहत पशुपालन विभाग के 70 चिकित्सा, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के 256 अधिकारी , पशुपालन एवं डेयरी और राजस्व विभाग के 36 नायब तहसीलदार शामिल थे। इस दौरान डॉक्टर मोहन यादव ने नायब तहसीलदार का नाम बदल दिया है और उन्हें नया नाम देने का ऐलान किया है।
अब से आप नयाब नहीं नायाब होंगे
राजधानी के रविंद्र भवन में नियुक्ति पत्र बांटने के लिए बुलाया गया था इसके दौरान कम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि नायब तहसीलदार का नाम बदलकर अब नायाब रखा जाएगा। “अब से आप नयाब नहीं नायाब होंगे” आपको सभी को बहुत-बहुत बधाई अब आपका नया नाम नायब तहसीलदार नहीं नायाब होगा।
यह भी पढ़ें:-Post Office Scheme: ऑफिस की ये स्कीम दे रही छोटे से निवेश पर दन दनादन रिटर्न जाने इन्वेस्टमेंट की अवधि
अब अपनाया अब तहसीलदार नहीं बल्कि नायाब बनी आप लोग प्रदेश की सेवा में सबसे अधिक सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं। और जनता के विश्वास को भी बनाए रखते हैं।इसलिए अब जिन लोगों को नियुक्ति मिल रही है। वह अपने काम से कई नए इतिहास लिखेंगे बता दें कि राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार मुख्य तहसीलदार के नीचे काम करते हैं।लेकिन अब इन्हें नायाब तहसीलदार के नाम से बुलाया जाएगा।
नए बदलाव से मिली नई पहचान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि यह नाम परिवर्तन न केवल एक औपचारिक बदलाव है। बल्कि अधिकारियों के काम करने के तरीके और उनके प्रति जनता की उम्मीदों को भी एक नया मोड़ दिया जा रहा है।इस बदलाव से एक नई सोच उत्पन्न होगी।और नई पहचान का संकेत देगी। जो लोग आज इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त हो रहे हैं।
आज रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित 'नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम' में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन एवं डेयरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में आपकी नियुक्ति, प्रदेश की प्रगति को नया आयाम प्रदान करेगी।… pic.twitter.com/V8lqGo9hIP
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 10, 2025
उन्हें अपने कार्यों से नई-नई कहानी लिखनी होगी। सीएम ने इस बात पर जोर दिया है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को सेवा भावना और ईमानदारी से निभाएं। यह बदलाव एक नई पहल है जिससे उनकी सोच में बदलाव किया जा सकता है। और यह एक नई पहचान का संकेत दे रही है। जो प्रदेश की प्रगति में मिल का पत्थर साबित होगा।
कृषि विकास अधिकारी के नाम में भी बदलाव
मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के साथ-साथ ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी के नाम में भी बदलाव किया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री एडल सिंह कसाना ने बताया है कि प्रदेश में अब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषि विस्तार अधिकारी के नाम से जाना जाएगा।
उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए बताया है कि हमारे मुख्यमंत्री हमेशा किसानों और युवाओं की खुशहाली के लिए काम करते हैं। हमेशा ग्रामीण कृषि के अधिकारियों के लिए बदलाव कर रहे हैं उन्हें नई-नई योजनाओं में शामिल कर रहे हैं।इसलिए कृषि क्षेत्र में भी हम अच्छा काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-MP Rain Alert 2025: मध्य प्रदेश में मौसम का यू टर्न ओलावृष्टि के आसार जाने मौसम का हाल