LIVE UPDATE
Latest Big News

मध्यप्रदेश में सूर्यदेव का रौद्र रूप: रतलाम में पारा 46.5 डिग्री पहुंचा, 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

  • रतलाम में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर।
  • इंदौर और उज्जैन संभाग के 12 जिलों में बुधवार को लू (हीटवेव) का अलर्ट।
  • गुना और नर्मदापुरम में रातें भी हुईं बेहद गर्म, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा।
  • मध्यप्रदेश के 27 प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज।

MP Weather Alert Today : मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। भोपाल मौसम केंद्र ने बुधवार, 13 मई 2026 को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, विशेषकर इंदौर और उज्जैन संभाग के 12 शहरों में भीषण लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, हवाओं के रुख और मौसमी बदलावों के कारण रतलाम इस समय राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है, जहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश को इस झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

रतलाम बना प्रदेश का ‘हॉटस्पॉट’, धार और उज्जैन भी बुरी तरह तप रहे

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों को देखें तो इस समय मालवा-निमाड़ का इलाका सबसे ज्यादा तप रहा है। रतलाम पिछले एक हफ्ते से लगातार हॉटस्पॉट बना हुआ है, जहां सूरज की किरणें सीधे तौर पर लोगों को झुलसा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केवल रतलाम ही नहीं, बल्कि धार में भी अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा श्योपुर में पारा 44 डिग्री और इंदौर व खरगोन में 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इन शहरों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।

गुना और भोपाल में बढ़ी बेचैनी

इस बार की गर्मी की मार केवल दिन के समय तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में रातें भी असहनीय रूप से गर्म होने लगी हैं। गुना में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। वहीं नर्मदापुरम में रात का तापमान 28.5 डिग्री, सागर में 27.9 डिग्री, और रतलाम व सतना में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्योपुर में भी रात का न्यूनतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में भी दिन का तापमान 42.2 डिग्री रहने के साथ-साथ रात के समय भी गर्म हवाएं लोगों की नींद उड़ा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान बढ़ने से लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

इन 12 शहरों में पैर पसार रही है लू, मौसम विभाग की सलाह

मौसम केंद्र भोपाल ने जिन 12 शहरों के लिए विशेष रूप से लू की चेतावनी जारी की है, उनमें इंदौर, धार, देवास, खंडवा, खरगोन, bबुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर और राजगढ़ शामिल हैं। इन इलाकों में पिछले दिनों की तुलना में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में राज्य के 27 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। अन्य मुख्य शहरों की बात करें तो सागर में 43.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.6 डिग्री, जबलपुर में 42.0 डिग्री, ग्वालियर में 41.5 डिग्री और रीवा में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

एक तरफ लू का प्रकोप, तो दूसरी तरफ आंधी और ओलावृष्टि

मध्यप्रदेश के मौसम में इस समय एक अजीब विरोधाभास भी देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ पश्चिमी और मध्य हिस्से भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में आंधी-तूफान का साया है। मौसम विभाग ने चंबल और ग्वालियर संभाग के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदलने की संभावना जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार रात को मुरैना और भिंड में बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे का तूफान आने और ओले गिरने की आशंका जताई गई थी। इसके साथ ही टीकमगढ़, उत्तरी ग्वालियर, सागर, दमोह, उत्तरी छतरपुर और खजुराहो में भी हल्की रफ्तार की आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ घंटों में इन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है।

Alok Singh

मेरा नाम आलोक सिंह है मैं भगवान नरसिंह की नगरी नरसिंहपुर से हूं ।और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में आया था ।मुझे पत्रकारिता मैं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का 20 वर्ष का अनुभव है खबरों को प्रमाणिकता के साथ लिखने के हुनर में माहिर हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *