Aaj Ka Rashifal 31 January 2025: जनवरी महीने का आखरी दिन कैसा रहेगा जानिए सभी राशियों का राशि फल

राहुकाल का समय सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक है।आज हम आपको  12 राशियों का राशिफल बताएंगे। राशि अनुसार उपाय भी बताएंगे।

( MP Big News ) :

Aaj Ka Rashifal 31 January 2025: आज 31 जनवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि और दिन शुक्रवार है। माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन भी है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक है।आज हम आपको  12 राशियों का राशिफल बताएंगे। राशि अनुसार उपाय भी बताएंगे।

मेष राशि

मन में चिंता रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं।भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं रिश्तों में निकटता आएगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।वाणी में मधुरता रहेगी। शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।आज इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों और वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाए रखें। भाई बहन से तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। नकारात्मक विचारों से बचें।किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी में कठोरता हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज आप जीवनसाथी की कोई बड़ी डिमांड पूरी कर सकते हैं। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

कन्या राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक या पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिला दें। कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के प्रयास सार्थक होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।अगर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह पूरा होगा।जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मैत्री संबंधों में तनाव हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अगर परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही है तो वह आज खत्म हो सकती है,आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

पारिवारिक मनमुटाव से बचें। धन सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्तों में  निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। किसी डील को फाइनल करने में आपको तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाए। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

मकर राशि

नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। आज कई तरह के काम हाथ में आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेकर स्थिति को संभाल पाएंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

कुंभ राशि

यात्रा की स्थिति सुखद होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा।हर काम सोच-समझकर करें। बिजनेस करने वाले लोगों को आज लाभ मिलेगा, शाम का समय विशेष रूप से आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

जीविका के लिए चल रहा प्रयासों में निराशा हाथ लगेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। आप आज अपने बात व्यवहार से कारोबार में सफलता पाएंगे। शाम के समय आप अपने घर में पूजा-पाठ, हवन आदि का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।

EOW Action News Today : करोड़ों की मालकिन निकली नगर पालिका की सीएमओ जानिए संपत्ति के बारे मे आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने मारा था सुबह छाप

Alok Singh

मेरा नाम आलोक सिंह है मैं भगवान नरसिंह की नगरी नरसिंहपुर से हूं ।और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में आया था ।मुझे पत्रकारिता मैं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का 20 वर्ष का अनुभव है खबरों को प्रमाणिकता के साथ लिखने के हुनर में माहिर हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *