मध्यप्रदेश के कर्मचारी अब नहीं छीपा पाएंगे अपनी जानकारी, सरकार ने की बड़ी तैयारी , झट से  आएगी जानकारी सामने

( MP Big News ) :
  • एक ई कुंडली जल्द ही तैयार हो जाएगी
  • लगी आग से हुए रिकॉर्ड खाक
  • डिजिटल ई कुंडली के क्या होंगे फायदे

MP Employees News : मध्य प्रदेश सरकार के सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों ई कुंडली तैयार की जा रही है। यह एक ई कुंडली जल्द ही तैयार हो जाएगी।सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों की एक बहुत बड़ी समस्या दूर हो जाएगी ।इसके पूरा होने से कर्मचारियों अधिकारियों को अपने सर्विस रिकॉर्ड से जुड़ी तमाम जानकारी बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो जाएंगे।

उन्हें अपने सर्विस रिकॉर्ड से जुड़ी तमाम जानकारी देखने के लिए परेशान नहीं होना होगा।कर्मचारियों अधिकारियों को अपना पूरा सर्विस रिकॉर्ड मोबाइल और कंप्यूटर पर आसानी से घर बैठे देखा जा सकते हैं। राज्य सरकार प्रदेश के सभी कर्मचारियों अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल कर रही है।जिससे सामान्य प्रशासन विभाग में इनकी प्रक्रिया और भी आसान की जा सके।

यह भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के इन 30 जिलों में यह मंत्री और राज्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण ,जानिए आपके जिले में कौन मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

और उम्मीद है कि जल्दी ही कर्मचारियों को इसकी सौगात मिल जाएगी।प्रदेश के कर्मचारियों की सर्विस रिकॉर्ड की तमाम जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कर्मचारियों अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड संबंधित विभाग के मुख्यालय में होता है।

लगी आग से हुए रिकॉर्ड खाक

पिछले सालों में सरकारी दफ्तर में हुई घटनाओं में कई कर्मचारियों अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड जल गया था।भोपाल के फूड एंड ड्रंक कंट्रोल के संयुक्त नियंत्रक कक्षा में लगी आग कर्मचारियों का रिकॉर्ड खाक कर दिया था। इसके बाद अब विभाग रिकॉर्ड तैयार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली घटना सीएम हेल्पलाइन मे शिकायत करने बाला गया जेल जानिए क्या है पूरा मामला

इस तरह की कई और भी घटनाएं हो चुकी हैं। इस अन्य घटनाओं को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसलिए इसका कर्मचारियों अधिकारियों का अब पूरा सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से एकत्रित रखा जाएगा। और यह सुरक्षित भी होगा।

डिजिटल ई कुंडली के फायदे

कर्मचारियों अधिकारियों की ई कुंडली तैयार होने से कर्मचारी और विभाग को बड़ी राहत मिलने वाली है। इससे कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े तमाम दस्तावेज उनकी पोस्टिंग पदोन्नति शिकायत विभागीय जांच सजा और वेतन भत्ते से जुड़ी सारी जानकारी एक क्लिक पर अधिकारी के सामने उपस्थित हो जाएगी।और जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मचारी और विभाग की फाइलों को पलटना नहीं होगा।

संबंधित कर्मचारियों को भी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड शासन प्रशासन विभाग के हुमन रिसोर्स पोर्टल पर उपलब्ध किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को रिकॉर्ड देखने के लिए ईमेल आईडी की तरह एक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के मुताबिक इस कार्य पर काम चल रहा है। अगले एक माह में कर्मचारियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-महाकाल मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर , मंदिर में श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन ले जाने पर लगा बैन, आज से नियम हुआ लागू

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *