Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

Sagar News Today : जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर होते-होते बचा, पैर में लगी गोली

Sagar News Today : सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी मनीष लोधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, पैर में गोली लगी, साथी आशीष साहू भी घायल हुआ, मौके से हथियार बरामद।
Sagar News Today

 

Mp Big News,Sagar News Today : मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बंडा क्षेत्र में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके साथ मौजूद एक अन्य आरोपी आशीष साहू भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मनीष लोधी पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम रखा था। वह बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में पिछले कई दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार बुधवार सुबह पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला और मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड की घाटी के पास पुलिस टीम ने आरोपियों को घेर लिया। जैसे ही बदमाशों को घिरता देख महसूस हुआ, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष लोधी के पैर में गोली लगी।

मौके से क्या हुआ बरामद?

घटनास्थल से पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे, पांच कारतूस और एक बेसबॉल बैट जब्त किया है। दोनों घायल आरोपियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम मौके पर सबूत जुटाने में भी जुटी रही।

पूरा मामला क्या है?

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 52 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से पहले ही 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। मनीष लोधी को इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी माना जा रहा था, यही वजह है कि उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।

मनीष लोधी और आशीष साहू की हालत 

मुठभेड़ में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है और उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

जहरीली शराब मामले से  कनेक्शन है

मनीष लोधी को सागर के बंडा और विनायका थाना क्षेत्रों से जुड़े जहरीली शराब प्रकरण में मुख्य आरोपियों में शामिल बताया गया है। इसी मामले में उसकी तलाश चल रही थी और उस पर इनाम घोषित किया गया था।

इस मामले में पुलिस पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर चुकी है। ऐसे में मनीष लोधी की गिरफ्तारी जांच के अगले चरण के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, उससे पूछताछ के बाद क्या जानकारी सामने आती है, यह जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगा।