Local MP

Property Rates Bhopal : घर खरीदने से पहले जान लें,भोपाल के इन इलाकों में बढ़ेंगे दाम जानिए

भोपाल और जिले के कई इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने के संकेत हैं। नई कलेक्टर गाइडलाइन के लिए सर्वे और रजिस्ट्रेशन डेटा का अध्ययन जारी है।

Property Rates Bhopal : शहर और आसपास के इलाकों में घर या जमीन लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर अहम है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की तैयारी चल रही है। संकेत साफ हैं कि आने वाले महीनों में कई इलाकों में रेट 15 से 20 फीसदी तक ऊपर जा सकते हैं। वजह है तेजी से हो रहा विकास, बढ़ती खरीद-बिक्री और गाइडलाइन से ज्यादा कीमत पर हो रहीं रजिस्ट्रियां।

भोपाल जिले में क्यों बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी रेट

भोपाल शहर के साथ-साथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी बाजार काफी सक्रिय है। कई जगहों पर जमीन और मकान सरकारी कलेक्टर गाइडलाइन से ज्यादा दामों पर बिके हैं। इन्हीं सौदों को आधार बनाकर नई दरें तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीयन विभाग ने ऐसे सभी इलाकों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग से मांगा है, जहां ऊंचे दामों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं।

कलेक्टर गाइडलाइन 2026-27 की तैयारी तेज

जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई कलेक्टर गाइडलाइन तैयार करने का काम चल रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और राजस्व विभाग के अधिकारी लगातार सर्वे कर रहे हैं। उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन फिलहाल इसे आगे के लिए टाल दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बैठक बुलाकर नए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद इन्हें जिला मूल्यांकन समिति के पास भेजा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटवारियों से मांगा गया जमीन का पूरा रिकॉर्ड

भोपाल जिले की तहसीलों में हाल के सौदों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। हुजूर, कोलार और बैरसिया तहसील में एसडीएम और तहसीलदारों के निर्देश पर पटवारियों से विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। इसका मकसद यह जानना है कि किन इलाकों में सरकारी दर से ज्यादा कीमत पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर रेट बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।

इन इलाकों में ज्यादा हलचल, बढ़ सकते हैं दाम

पिछले कुछ महीनों में कटारा हिल्स, अवधपुरी, खजूरी कलां, 11 माइल, मिसरोद, कोलार, करोंद, गांधी नगर, बैरागढ़ रोड, नर्मदापुरम रोड, रतिबड़, नीलबाद, अयोध्या बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल बाईपास और आसपास के कई इलाकों में प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन में तेज़ी आई है। शहर की सीमा के अंदर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी इन्वेस्टर और बिल्डरों की दिलचस्पी बढ़ी है।

कितनी बढ़ोतरी की है संभावना

पंजीयन विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जिन इलाकों में लगातार गाइडलाइन से ज्यादा कीमत पर सौदे हुए हैं, वहां प्रॉपर्टी रेट में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है। अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन संकेत यही हैं कि नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होते ही जमीन और मकान महंगे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Alok Singh

मेरा नाम आलोक सिंह है मैं भगवान नरसिंह की नगरी नरसिंहपुर से हूं ।और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में आया था ।मुझे पत्रकारिता मैं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का 20 वर्ष का अनुभव है खबरों को प्रमाणिकता के साथ लिखने के हुनर में माहिर हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *