Latest Big News

MP News: बेटे की शादी के लिए दिए ₹2 लाख, विदाई की अगली रात ही उड़ गई दुल्हन; पुलिस ने पूरी गैंग दबोची

  • मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग को पकड़ा।
  • शादी कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से आरोपियों ने वसूले थे ₹2 लाख नकद।
  • 6 मई 2026 को शादी होने के अगले ही दिन रात में फरार हो गई थी दुल्हन।
  • पुलिस ने फरार दुल्हन सीमा बाई समेत कुल 6 आरोपियों को इंदौर और राजगढ़ से गिरफ्तार किया।

Dewas Crime News Today : मध्य प्रदेश के देवास में नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने शादी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अंतर-जिला ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी के अगले ही दिन नकदी लेकर फरार होने वाली 21 वर्षीय दुल्हन सीमा बाई समेत कुल छह आरोपियों को इंदौर और राजगढ़ से गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई देवास के एक पीड़ित परिवार की शिकायत पर की गई, जिनसे शादी कराने के एवज में दो लाख रुपये ऐंठे गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 18 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

बेटे के लिए तलाश रहे थे बहू, ऐसे जाल में फंसा परिवार

देवास के रहने वाले जानकीलाल पुवाडिया अपने बेटे अमन की शादी को लेकर काफी समय से परेशान थे। अमन के लिए कोई सही रिश्ता नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात अतरसिंह नाम के एक व्यक्ति से हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतरसिंह ने जानकीलाल को भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे की शादी करवा देगा, लेकिन इसके लिए करीब दो लाख रुपये का खर्च आएगा। बेटे का घर बसाने की चाह में जानकीलाल इस सौदे के लिए तैयार हो गए और गिरोह के बुने जाल में फंस गए।

लिखापढ़ी के बाद हुई शादी और अगली रात ही फरार हुई दुल्हन

अतरसिंह पीड़ित परिवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले गया। वहां उनकी मुलाकात सीमा यादव और उसकी कथित मौसी गीताबाई से कराई गई। लड़की पसंद आने के बाद शादी की बात आगे बढ़ी। इसके बाद 6 मई 2026 को सीमा को देवास लाया गया और पूरी कानूनी लिखापढ़ी के साथ अमन से उसकी शादी करा दी गई। शादी संपन्न होने के तुरंत बाद आरोपियों ने जानकीलाल से दो लाख रुपये नकद ले लिए।

लेकिन इस परिवार की खुशियां ज्यादा समय तक नहीं टिकीं। शादी की अगली ही रात दुल्हन सीमा यादव घर के सभी लोगों को चकमा देकर चुपचाप फरार हो गई। सुबह जब घरवालों की आंख खुली, तो दुल्हन गायब थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित परिवार को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत नाहर दरवाजा थाने में मामला दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह हत्थे चढ़ी पूरी गैंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने आसपास के संदिग्ध इलाकों में अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया। जल्द ही पुलिस को ठोस जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीमों ने इंदौर और राजगढ़ में छापेमारी कर फरार दुल्हन सीमा समेत गिरोह के सभी छह सदस्यों को धरदबोचा।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी कई सीधे-साधे लोगों को इसी तरह शादी का झांसा देकर अपना शिकार बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी से पुरानी वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है, जिससे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली जानिए कौन-कौन है शामिल

पुलिस ने इस मामले में जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 21 वर्षीय दुल्हन सीमाबाई (उमरिया जिला), 50 वर्षीय गीता बाई (राजगढ़), 64 वर्षीय अतरसिंह (राघोगढ़), 50 वर्षीय कमल मालवीय (इंदौर), 25 वर्षीय फारूक मंसुरी (राजगढ़) और 45 वर्षीय कमल उर्फ दिलीप (उज्जैन) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से ठगी की रकम में से 1,18,500 रुपये जब्त कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Alok Singh

मेरा नाम आलोक सिंह है मैं भगवान नरसिंह की नगरी नरसिंहपुर से हूं ।और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में आया था ।मुझे पत्रकारिता मैं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का 20 वर्ष का अनुभव है खबरों को प्रमाणिकता के साथ लिखने के हुनर में माहिर हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *