Indore to Prayagraj Special Flight : महाकुंभ यात्रियों के लिए बड़ी राहत,मिलेगी विशेष फ्लाइट की सुविधा,जानिए कैसे होगी बुकिंग

इंदौर से प्रयागराज जाने में जाने आने की यात्रा में 2 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। यात्री बड़ी ही आसानी से महाकुंभ में जाकर वापस आ सकते हैं।

( MP Big News ) :
  • इंदौर से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट
  • इंदौर की विशेष फ्लाइट प्रयागराज से
  • प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट का किराया

Indore to Prayagraj Special Flight: मध्य प्रदेश से किस प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाली श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है।इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई यात्राओं यात्रियों को बड़ी राहत दी है।उनके लिए यह खुशखबरी की बात है कि इंडिगो 5 से 14 फरवरी के बीच इंदौर से प्रयागराज के बीच विशेष फ्लाइट शुरू करने जा रही है।यह फ्लाइट रोज प्रयागराज से दोपहर में इंदौर जाकर वापस जाएगी।

इंदौर से प्रयागराज जाने में जाने आने की यात्रा में 2 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। यात्री बड़ी ही आसानी से महाकुंभ में जाकर वापस आ सकते हैं। कंपनी ने इस फ्लाइट के लिए तीन कैटेगरी में बुकिंग शुरू कर दी है किराया 9134 रुपया होगा आने और जाने में यात्रियों के 18000 से ज्यादा रुपया खर्च हो सकते हैं।

इंदौर से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इंदौर एयरपोर्ट से 7 फरवरी से भुवनेश्वर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जा रही है। इस उड़ान से इंदौर सीधे उड़ीसा से जुड़ेगा व्यापार और पर्यटन दोनों को फायदा दिया जाएगा।सबसे बड़ा फायदा जगन्नाथ पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Aaj Ka Mausam : मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव,जिलों में अधिकतम पारा दर्ज,इन जिलों में बारिश का अनुमान,जानिए मौसम का हाल

यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को भुवनेश्वर से सुबह 11:35 पर शुरू होगी।दोपहर 1:30 पर इंदौर पहुंच जाएगी।7:45 बजे पर इंदौर से रवाना होकर रात 9:30 पर भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार,शुक्रवार और रविवार को शाम को रवाना होगी।बुधवार को यह फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे इंदौर से रवाना होगी दोपहर 3: 50 पर भुवनेश्वर पहुंचेगी।

इंदौर की विशेष फ्लाइट प्रयागराज से

हम आपको बता दें कि इंडिगो की विशेष फ्लाइट 6E2415 और 6E2413 प्रयागराज से 5 से 14 फरवरी के बीच रोज दोपहर 12:55 पर शुरू होकर दो 20:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से दोपहर 2:55 बजे यह रवाना होकर 4:20 पर प्रयागराज पहुंचा देगी।

प्रयागराज से आने और जाने में 2 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। एक तरफ की यात्रा 1:25 घंटे का समय लग जाएगा।और यह महाकुंभ की यात्रा यात्रियों के लिए बड़े आसानी से हो सकती है। कंपनी ने फ्लाइट बुकिंग भी शुरू कर दिए।

प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट का किराया

इंदौर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट के लिए इंडिगो ने तीन कैटेगरी में बुकिंग शुरू कर दी है।पहले कैटेगिरी सेवर फेयर है। इसका किराया 9134 रुपए रखा गया है। दूसरी कैटेगरी फ्लेक्सी प्लस फेयर है। जिसका किराया 9943 है।तीसरी कैटेगरी सुपर 6E फेयर है इसका किराया 10700 है बताया जा रहा है कि कंपनी इस फ्लाइट के लिए यार बस के A320 नियो विमान का इस्तेमाल भी कर रही है।

यह भी पढ़ें:-MP Employees News : सरकार ने लिया सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, महाकुंभ जाने में लगाई पाबंदी,जानिए वजह

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *