LIVE UPDATE
Latest Big News

MP Police News: रीवा में पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

रीवा के समान थाना क्षेत्र में मैहर के कॉन्स्टेबल राकेश पटेल की उनके ही दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

MP Police News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ देर रात मैहर जिले के रामनगर थाने में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल राकेश पटेल की उनके ही एक दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात रीवा के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके में हुई।

आरोपी ने कॉन्स्टेबल राकेश को पार्टी करने के बहाने बुलाया था और मौका देखकर उनकी कनपटी पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस वारदात की सूचना मिलते ही रीवा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारी पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुचीं। फिलहाल पुलिस की टीमें पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।

दोस्त के बुलावे पर गए थे कॉन्स्टेबल, मिला धोखा

राकेश पटेल मैहर जिले के रामनगर थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राकेश के एक परिचित दोस्त ने उन्हें रीवा के गड़रिया इलाके में मिलने के लिए बुलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोस्त ने उनसे कहा था कि दोनों मिलकर देर रात एक पार्टी करेंगे। राकेश अपने दोस्त की बातों पर भरोसा करके वहां पहुंच गए। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिसे वह अपना दोस्त समझ रहे हैं, वही उनकी जान लेने की साजिश रच रहा है।

वहाँ पहुँचने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ, इसकी जांच अभी जारी है। लेकिन आरोपी ने राकेश की कनपटी से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही राकेश जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक खून बह जाने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंचीं एसपी, जांच के लिए फॉरेंसिक टीम तैनात

सरेराह हुई इस फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जवान की हत्या की खबर मिलते ही रीवा एसपी खुद पुलिस बल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य और जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि आरोपी के भागने के रास्ते और उसकी पहचान को लेकर पुख्ता जानकारी मिल सके।

Alok Singh

मेरा नाम आलोक सिंह है मैं भगवान नरसिंह की नगरी नरसिंहपुर से हूं ।और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में आया था ।मुझे पत्रकारिता मैं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का 20 वर्ष का अनुभव है खबरों को प्रमाणिकता के साथ लिखने के हुनर में माहिर हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *