पानी में समाया पर्यटकों का क्रूज, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
- जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई।
- मृतकों में 8 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है, प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
- NDRF और SDRF की टीमों ने सूझबूझ से 24 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- भारी क्रेनों की मदद से डूबे हुए क्रूज को बांध से बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है।
- मंत्री राकेश सिंह और जगदीश देवड़ा सहित कई बड़े नेता राहत कार्य की निगरानी के लिए मौके पर हैं।
Bargi Dam accident video today : जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरगी बांध में आज उस समय चीख-पुकार मच गई, जब सैलानियों से भरा एक क्रूज अनियंत्रित होकर पानी में डूबने लगा। इस दुखद घटना में अब तक 8 महिलाओं और एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी है। हादसे के वक्त क्रूज पर 30 से अधिक लोग सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और NDRF, SDRF के साथ होमगार्ड की टीमों ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 24 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा
सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे क्रूज धीरे-धीरे पानी के भीतर जा रहा है और उस पर सवार लोग जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रूज पर तेज हवा और पानी गिरने के कारण हादसे की एक बड़ी वजह बनी। जैसे ही क्रूज का संतुलन बिगड़ा, वह गहराई की ओर झुकने लगा और देखते ही देखते बांध की लहरों में समा गया।
जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा: पानी में समाया पर्यटकों का क्रूज, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल pic.twitter.com/ifnZ88Byqo
— mpbignews (@mpbignews) May 1, 2026
युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना स्थल पर बचाव कार्य काफी तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन ने पानी के भीतर फंसे क्रूज को निकालने के लिए भारी क्रेनों की मदद ली है। गोताखोरों की टीमें लापता लोगों की तलाश में बांध के गहरे पानी में उतर रही हैं।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
ये खबर भी पढ़ें…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
बचाए गए 24 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय उन लोगों को खोजने पर है जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
मौके पर पहुँचे सरकार के कद्दावर मंत्री
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्री तुरंत बरगी बांध पहुँचे। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बचाव कार्य में कोई कमी न रहे और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।













